
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 6ठी सूची जारी की
बीजेपी ने अबतक कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी कर दी। इसमें राजस्थान से दो और मणिपुर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है।.
पार्टी ने राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से कन्हैया लाल मीणा और करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से इंदू देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है। .
बीजेपी ने अबतक कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कुल 405 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. छठी सूची से पहले बीजेपी ने 402 सीटों पर उम्मीदार की घोषणा की थी. पांचवीं सूची बीजेपी ने 24 मार्च को जारी की थी. जिसमें 111 सीट पर उम्मीदवार का ऐलान किया था.
बीजेपी ने पांचवीं सूची में कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा
बीजेपी ने पांचवीं सूची में कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा था. जिसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा के संबलपुर से, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सुल्तानपुर से और पूर्व सांसद नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एक बार फिर ओडिशा के पुरी से किस्मत आजमाएंगे. वी के सिंह के स्थान पर उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से स्थानीय विधायक अतुल गर्ग पर पार्टी ने भरोसा जताया है. उम्मीवारों के नामों की घोषणा से ठीक पहले सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आगामी चुनाव न लड़ने की घोषणा की. पश्चिम बंगाल के लिए जिन 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है उनमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिजीत गांगुली का नाम भी शामिल है. उन्हें तामलुक से टिकट दिया गया है. पिछले दिनों भाजपा में लौटने वाले अर्जुन सिंह को बैरकपुर से जबकि दिलीप घोष को वर्धमान-दुर्गापुर से उम्मीदवार बनाया गया है. वर्तमान लोकसभा में वर्धमान-दुर्गापुर का प्रतिनिधित्व एस एस अहलूवालिया करते हैं.






















