
इस वक्त की बडी खबर
लोकसभा चुनावो के बीच बीजेपी ने पंजाब मे गठबंधन को लेकर किया बडा ऐलान
प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर पंजाब मे भाजपा और शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को लेकर आ रही है। दरअसल, भाजपा लोकसभा चुनाव पंजाब में अकेली लडऩे जा रही है। एक्स पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में पंजाब के भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि भाजपा पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वहीं, आपको बता दें कि शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन पर बात नहीं बनी है।
जाखड़ ने वीडियो शेयर करते कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब में अकेले चुनाव लडऩे जा रही है। ये फैसला पार्टी ने लोगों, वर्करों, लीडरों से बात करके लिया है। पंजाब की जवानी, व्यापारी, मजदूरों आदि के भविष्य के लिए उक्त फैसला लिया गया है। क्योंकि जो काम भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेृत्तव में पंजाब के लिए किए है, वो किसी ने नहीं की है।
शिरोमणि अकाली दल की कोर कमेटी में पारित प्रस्ताव से पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर प्रश्नचिह्न लग गया है। भाजपा को अकाली दल की कोर कमेटी के पारित प्रस्ताव में कई मुद्दों पर सख्त आपत्ति थी। कारण यह था कि कई मुद्दे राष्ट्रवाद से जुड़े हुए हैं। जिसमें एनएसए को खत्म करने, फिरोजपुर व अटारी बाॅर्डर को खोलने जैसे मुद्दों पर भाजपा अकाली दल से सुर नहीं मिला रही था।
BJP to contest the Lok Sabha elections alone in Punjab.
ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਇੱਕਲੇ ਲੜਨ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। pic.twitter.com/FbzfaePNj3
— Sunil Jakhar(Modi Ka Parivar) (@sunilkjakhar) March 26, 2024






















