होशियारपुर में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड़
नशा तस्कर का एनकाउंटर
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) जालंधर के पड़ोसी जिले दसूहा में आज ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाके में सनसनी फैल गई। दसूहा के गांव मेवा मिआनी में आज सुबह पुलिस टीम तस्कर के घर छापा करने पहुंची। इस दौरान तस्कर ने पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे ASI और सिपाही को घायल हो गया। जवाबी हमले में तस्कर को पुलिस ने मार गिराया।
घटना हल्का दसूहा के अंतर्गत आते गांव मेवा मियाणी की है। जहां पुलिस को इसी गांव के ही एक व्यक्ति पर नशा का व्यापार करने की जानकारी मिली थी।
जिसके बाद दसूहा पुलिस टीम सूचा सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी मेवा मियाणी के घर पहुंची तो सूचा सिंह द्वारा पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया गया। बचाव में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो गोली सूचा सिंह को जा लगी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस सारे मामले में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं।





















