
पंजाब के इस जिले मे पुलिस को मिली कामयाबी, 2 आरोपी काबू
चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मोगा जिले में गत्ता फैक्टरी में चोरी होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने 19 मार्च को संधुआना रोड पर स्थित गत्ता फैक्टरी को निशाना बनाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि इस फैक्टरी में पहले भी 4 बार चोरी हो चुकी है, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे थे। पुलिस द्वारा इनकी तलाश लगातार जारी थी।
पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर संदिग्ध लोगों के घरों में तलाशी की जा रही थी। इस बीच पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी और 2 चोरों को सामान सहित काबू कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनका मेडिकल करवा लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपियों का रिमांड हासिल कर और पूछताछ की जाएगी। इस संबंधी जांच अधिकारी जरनैल सिंह का कहना है कि गांव संधुआना में गत्ता फैक्टरी को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को काबू कर लिया है। रिमांड पर लेकर दोनों से आगे की जांच की जाएगी।




















