चंडीगढ़, 26 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर गुरुवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय की टीम कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद आम आदमी पार्टी सड़क पर उतर आई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी. यह जानकारी दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दी है. उन्होंने बताया आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा सीएम और राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया. पूरी दुनिया हैरान है. सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे”
एडवाइजरी के मुताबिक, नई दिल्ली इलाके में मंगलवार को विशेष कानून-व्यवस्था के कारण यातायात प्रभावित रहेगा। इसमें कहा गया, “नई दिल्ली क्षेत्र में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए किसी भी वाहन को तुगलक रोड, सफदरजंग रोड और कमाल अतातुर्क मार्ग पर कहीं भी रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोगों के सामान्य प्रवेश की अनुमति नहीं होगी, उपरोक्त सड़कों पर खड़े किए गए वाहनों को हटा दिया जाएगा और अनुचित पार्किंग व कानूनी निर्देशों की अवज्ञा के लिए मुकदमा चलाया जाएगा।”
इन रास्तों से ट्रैफिक किया जाएगा डायवर्ट
एडवाइजरी में कहा गया कि जरूरत पड़ने पर अरबिंदो चौक, तुगलक रोड, सम्राट होटल गोलचक्कर, जिमखाना डाकघर गोलचक्कर, तीन मूर्ति हाइफा गोलचक्कर, नीति मार्ग गोलचक्कर और कौटिल्य मार्ग गोलचक्कर से यातायात का मार्ग बदला जाएगा। पुलिस ने अनुरोध किया कि यात्री कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, अकबर रोड और तीन मूर्ति मार्ग पर जाने से बचें। ईडी ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पिछले सप्ताह गुरुवार को केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वह 28 मार्च तक एजेंसी की हिरासत में हैं
दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया आप के परिवार के सदस्य हैं। इसलिए, पार्टी ने इस साल होली नहीं मनाने का फैसला किया है। अब हम अरविंद केजरीवाल के जेल से रिहा होने के बाद ही होली मनाएंगे। आदर्श आचार संहिता के दौरान एक मौजूदा सीएम और एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी दुनिया हैरान है। सभी विपक्षी दलों ने फैसला किया है कि हम 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली करेंगे।