आम आदमी पार्टी ने ‘मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल’ डीपी कैंपेन की शुरुआत की
कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे
पार्टी ने लोगों से की अपील- तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज़ उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी लगाए
कहा – अगर आप अरविंद केजरीवाल जी का समर्थन करते है और देशभर में ये संदेश पहुँचाना चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को ख़त्म कर रहे है तो इस कैंपेन का हिस्सा ज़रूर बने
भाजपा अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं सकती, अरविंद केजरीवाल एक विचार है, एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डालेंगे तो हज़ारों केजरीवाल देश में निकल आयेंगे-आप
मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब के नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर बदली प्रोफाइल पिक्चर, डीपी पर अपनी जगह लगाई केजरीवाल की हिरासत वाली तस्वीर
चंडीगढ़, 25 मार्च : आम आदमी पार्टी ने सोमवार को ‘मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल’ डीपी कैंपेन की शुरुआत की है। कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे।
पार्टी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज़ उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी लगाए। अगर आप अरविंद केजरीवाल जी का समर्थन करते है और देशभर में ये संदेश पहुंचाना चाहते है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को ख़त्म कर रहे है तो इस कैंपेन का हिस्सा ज़रूर बने। अपनी डीपी बदले और पूरे देश को ये संदेश दे कि ये लड़ाई सिर्फ़ अरविंद केजरीवाल की नहीं है। ये पूरे देश की लड़ाई है। यह देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई है।
पार्टी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने एक साज़िश के तहत झूठे केस में और बिना कोई सबूत के आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। लेकिन भाजपा कुछ भी कर ले वह अरविंद केजरीवाल को रोक नहीं सकती। अरविंद केजरीवाल एक विचार है, एक अरविंद केजरीवाल को जेल में डालेंगे तो हजारों केजरीवाल देश में निकल आयेंगे।
आज आम आदमी पार्टी नरेंद्र मोदी जी के इस डर को घर घर तक पहुँचाने के लिए, अरविंद केजरीवाल की चिंगारी घर घर तक पहुँचाने के लिए, उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुँचाने के लिए आज पूरे देश में सोशल मीडिया पर एक डीपी कैंपेन की शुरुआत कर रही है। आज दोपहर 3 बजे से आम आदमी पार्टी के सभी नेता, सभी विधायक, सभी कार्यकर्ता अपनी डीपी बदल रहे है। आज से आम आदमी पार्टी के सभी नेता, सभी विधायक, सभी कार्यकर्ता की डीपी में होगा- मोदी का सबसे बड़ा डर, केजरीवाल।
पंजाब में इस मुहिम की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की। उन्होंने अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी डीपी बदलकर अरविंद केजरीवाल की हिरासत वाली तस्वीर लगाई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के बाद आप पंजाब के अन्य नेताओं ने भी अपने सोशल मीडिया पर प्रोफाइल पिक्चर बदल ली और अपने डीपी पर अपनी जगह केजरीवाल की तस्वीर लगाई।






















