
जहरीली शराब मामले मे जांच के बाद एएसआई. गुरमीत सिंह मवी को किया सस्पैंड
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) : संगरूर जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 21 मौतों के तार पातड़ा के गांव तेईपुर से जुडऩे के बाद एस.एस.पी. पटियाला ने थाना शुतराणा के इंचार्ज एस.एच.ओ. यशपाल शर्मा व चौकी ठरूआ के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरमीत सिंह मवी को सस्पैंड कर दिया गया है।
जब जहरीली शराब पीने से हुई मौतों की जांच शुरू की गई तो इसका तार पातड़ा के गांव तेईपुर से जुड़ा और तईपुर गांव शुतराणा थाना व र पुलिस स्टेशन ठरूआ के अधीन पड़ता है और एस.एस.पी. पटियाला ने तुरंत प्रभाव के साथ थाना शुतराणा के एस.एच.ओ. यशपाल शर्मा व चौकी ठरूआ के इंचार्ज ए.एस.आई. गुरमीत सिंह मवी को सस्पैंड कर दिया गया है।
यहां बता दें कि संगरूर जिले के दो गांवों और आसपास के इलाकों में शराब पीने से अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने जब इस मामले में पातड़ा अधीन पड़ते गांव तेईपुर के हरमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया तो प्रारंभिक जांच में पता चला कि हरमनप्रीत तईपुर गांव से मिलावट कर सप्लाई करता था।
पंजाब के DGP गौरव यादव से मांगी गई रिपोर्ट
पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस मामले में चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट मांगी है, ताकि चुनाव आयोग को सूचना दी जा सके। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहले ही इस मामले में चीफ सेक्रेटरी और DGP से रिपोर्ट तलब कर चुका है।
जांच के लिए बनाई गई SIT टीम
ADGP की अगुवाई में टीम का गठन किया गया है। इस जांच कमेटी में DIG पटियाला रेंज IPS हरचण सिंह भुल्लर, SSP संगरूर सरताज सिंह चाहल, एडिशनल कमिश्नर नरेश दुबे में शामिल हैं और पूरे मामले की निगरानी करेंगे।
2 दिनों में हुईं 16 मौतें
आपको बता दें कि वीरवार के बाद शुक्रवार को भी जहरीली शराब के कारण 8 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में से 7 संगरूर से हैं एक पटियाला से है। अभी तक इस मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी हो पाई है। जबकि आज 3 और मौतें हुई हैं। जिनसे आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है।
अभी भी 40 लोग अस्पताल में
बताया जा रहा है कि जहरीली शराब पीने के कारण अभी भी 40 लोगों का अस्पताल में ईलाज चल रहा है। इनमें से ज्यादा मरीज संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कुछ मरीजों का पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में ईलाज चल रहा है।






















