
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की चौथी और पांचवी सूची की जारी
बिजनौर में बदला प्रत्याशी, अब तक इतने उम्मीदवारों के नामों का कांग्रेस कर चुकी है एलान
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) कांग्रेस ने लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी और पांचवी सूची कर दी है। सूची में राजस्थान की दो लोकसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। पार्टी ने राजस्थान में जयपुर से अपने उम्मीदवार को बदल दिया है। यहां से सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट दिया गया है। इसके अलावा राज्य की दौसा सीट से मुरारी लाल मीणा को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की महाराष्ट्र की चंद्रपुर लोकसभा सीट से प्रतिभा सुरेश धानोरकर को मैदान में उतारा है।
इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी की गई थी। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के लिए छोड़ी थी। इससे पहले 21 मार्च को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की थी, जिसमें 57 नामों को शामिल किया गया था। कांग्रेस की पहली सूची में 39 और दूसरी सूची में 43 उम्मीदवारों की घोषणा की गई थी।
सूची जारी कर दी है। इसमें 45 उम्मीदवारों के नाम हैं. कांग्रेस ने यूपी के लिए 9 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। हालांकि, अमेठी और रायबरेली सीट पर अभी भी नाम तय नहीं हो पाए हैं. यूपी में पीएम मोदी के खिलाफ फिर से अजय राय प्रत्याशी होंगे. अमरोहा से दानिश अली, फतेहपुर सीकरी से रामनाथ सिकरवार, कानपुर से आलोक मिश्रा, झांसी से प्रदीप जैन आदित्य, बाराबंकी से तनुज पुनिया, बांसगांव से सदल प्रसाद और देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह को टिकट मिला है। कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मुस्लिम नेता इमरान मसूद को सहारनपुर से उम्मीदवार बनाया है. मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह के नाम का भी ऐलान हुआ है।
कांग्रेस ने चौथी सूची में असम की 1, छत्तीसगढ़ की 1, जम्मू कश्मीर की 2, मध्य प्रदेश की 12, महाराष्ट्र की 4, मणिपुर की 2, मिजोरम की 1, राजस्थान की 3, तमिलनाडु की 7, उत्तर प्रदेश की 9, उत्तराखंड की 2, पश्चिम बंगाल की 1 और अंडमान-निकोबार की 1 सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।
कांग्रेस ने तमिलनाडु में अपने सांसदों मणिकम टैगोर को विरुधुनगर, कार्ति चिदंबरम को शिवगंगा, ज्योति मणि को करूर और विजय वसंत को कन्याकुमारी से उम्मीदवार बनाया है. महाराष्ट्र के नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ विकास ठाकरे को उम्मीदवार घोषित किया गया है. दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से टिकट दिया गया है।




















