
बहुजन समाज पार्टी ने एक और सूची की जारी
जानिए किसको कहां से मिला टिकट
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) बहुजन समाज पार्टी ने 25 प्रत्याशियों की अपनी सूची जारी कर दी, जिसमें सात सीटों पर मुस्लिमों को तरजीह देकर सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। पार्टी ने आगरा में पूजा अमरोही और इटावा से सारिका सिंह बघेल को टिकट दिया है। वहीं सात सुरक्षित सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बता दें कि इनमें से अधिकतर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जोनल कोआर्डिनेटर पहले ही कर चुके हैं।
जानिए किसको कहां से मिला टिकट
सहारनपुर सीट से माजिद अली, कैराना लोकसभा सीट से श्रीपाल सिंह, मुजफ्फरनगर सीट से दारा सिंह प्रजापति
बिजनौर लोकसभा सीट से विजेन्द्र सिंह , नगीना (स्ष्ट) सीट से सुरेन्द्र पाल सिंह , मुरादाबाद से मोहम्मद इरफान सैफी
रामपुर से जीशान खान, संभल से शौलत अली, अमरोहा से मुजाहिद हुसैन , मेरठ से देववृत्त त्यागी, बागपत से प्रवीण बंसल
गौतमबुद्ध नगर से राजेन्द्र सिंह सोलंकी, बुलंदशहर (स्ष्ट) से गिरीश चन्द्र जाटव , आंवला से आबिद अली, पीलीभीत से अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू, शाहजहांपुर (स्ष्ट) से डा. दोदराम वर्मा, हाथरस से प्रेमबाबू धनगर
मथुरा से कमलकांत उपमन्यु, आगरा से पूजा अमरोही, फतेहपुर सीकरी से रामनिवास शर्मा, फिरोजाबाद से सत्येंद्र जैन सौली
इटावा से सारिका सिंह बघेल, कानपुर से कुलदीप भदौरिया, अकबरपुर से राजेश कुमार द्विवेदी, जालौन से सुरेश चंद्र गौतम




















