
दिल्ली के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग
दमकल की 30 गाड़ियों ने पाया काबू
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) नरेला स्थित भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक जूते व चप्पल बनाने वाली तीन मंजिला फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग तीनों मंजिलों तक पहुंच गई। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई।
जानकारी पर एक के बाद एक करीब 30 दमकल की गाड़ियों ने करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया। इस आग से किसी के हताहतत होने की जानकारी नहीं है। दमकल विभाग के मुताबिक भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र के एफ ब्लाक स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। पहले मौके पर कुछ दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। लेकिन आग बड़ी होने के कारण 30 दमकल की गाड़ियों को भेजा गया।