
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने होली के पर्व पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
कहा होली लोगों के बीच प्रेम, एकता व भाईचारे को बढ़ावा देती है
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसने की कामना की है.
उन्होंने एक संदेश में कहा कि यह त्योहार ‘‘हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है’’।मुर्मू ने कहा, ‘‘होली एक जीवंत और आनंद का त्योहार है, जो हमारे जीवन में आशा और उत्साह भरता है।’’राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के विभिन्न रंग हमारे देश की विविधता का प्रतीक हैं। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम, एकता और भाईचारे की भावनाओं को बढ़ावा देता है। यह त्योहार हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए भी प्रेरित करता है।’’उन्होंने कहा, ‘‘रंगों का यह त्योहार हर किसी के जीवन में खुशियां लाए और हम सभी को नए उत्साह के साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करे।’’राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘होली के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं देती हूं।’’




















