
रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को हराया
मैच के 17वें ओवर मे पलटा पासा
चंडीगढ़, 25 मार्च (विश्ववार्ता)गुजरात ने मुंबई इंडियंस को छह रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और डेवॉल्ड ब्रेविस ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, आखिरी ओवर में उमेश यादव ने हार्दिक पांड्या और पीयूष चावला का विकेट चटकाकर मैच का रुख पलट दिया
खिरी ओवर में उमेश यादव ने 2 विकेट लेकर मुंबई को जीत से रोक दिया. इस तरह मुंबई के कप्तान के रूप में हार्दिक पंड्या की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अपने ही पुराने साथी ने उन्हें शिकस्त दे दी. इस तरह मुंबई का लगातार 12वीं बार मुंबई सीजन का पहला मैच जीतने में नाकाम रही.
यहां से डेविड मिलर और साई सुदर्शन (46) पारी को आगे बढ़ा रहे थे और लग रहा था कि दोनों टीम के लिए दमदार फिनिश करेंगे लेकिन 17वें ओवर में बुमराह का कहर बरपा. स्टार पेसर ने एक ही ओवर में दोनों के विकेट लेकर गुजरात की स्थिति बिगाड़ दी. आखिर में राहुल तेवतिया ने तेजी से 22 रन बनाए और टीम को 168 रन तक पहुंचाया. इस पिच को देखते हुए ये काफी छोटा स्कोर लग रहा था और ऐसे में मुंबई के लिए ये स्कोर ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा था.




















