अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP नेताओं का विरोध
दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
BJP ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर होलिका दहन करने का किया ऐलान
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। : दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. आप पार्टी अपने तर्कोंं के साथ प्रदर्शन कर रही है. आज आप ने ” मैं भी केजरीवाल” कैंपेन शुरू किया। वहीं बीजेपी ने केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर होलिका दहन करने का ऐलान किया है. दोनों के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
वही दूसरी तरफ़ भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हुए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली बीजेपी भी अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है. आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।
AAP मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल जेल में भी दिल्ली के लोगों के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने कल (शनिवार) शाम मुझे बतौर जल मंत्री कुछ निर्देश भेजे हैं, ताकि दिल्ली के लोगों को गर्मियों के दौरान पानी संबंधी कोई परेशानी न हो।
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरोध में आम आदमी पार्टी बीते दो दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रही है दिल्ली सरकार में मंत्री और प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि जब सत्येंद्र जैन मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डाला गया तो अरविंद केजरीवाल उनके सामने ढाल बनकर खड़े थे अब जब अरविंद केजरीवाल जी को भाजपा ने जेल के अंदर डाल दिया है तो हम सबको मिलकर उनका कवच बनना है .अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए आखिरी कील साबित होने वाली है हम मजबूती के साथ इस लड़ाई को लड़ेंगे और जीतेंगे. अरविंद केजरीवाल ने रात दिन एक करके दिल्ली की जनता के लिए काम किया जिस तरीके से हम पिछले दो दिनों से लड़ाई लड़ रहे हैं उसी जोश के साथ आगे भी लड़ते रहना है और आज हम दिल्ली की हर एक विधानसभा में विरोध प्रदर्शन करेंगे पुतला फूकेंगे. इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नेता भी शामिल होंगे.























