
सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज आप पार्टी की पहली बड़ी बैठक
केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I गुट के नेता करेंगे आज प्रेस कॉन्फ्रेंस
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप रविवार को दिल्ली में अपने विधायकों और पार्षदों की बैठक कर रही है। आप सूत्रों के मुताबिक पार्टी के सचिव (संगठन) संदीप पाठक के नेतृत्व में होने वाली बैठक में पार्टी के लिए आगे की रणनीति तैयार करना है। इस बैठक इस मीटिंग में प्रमुख नेताओं, विधायकों, पार्षदों और प्रमुख अधिकारियों सहित आप के कई नेता हिस्सा लेंगे।
इधर, केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I गुट के नेता आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें AAP नेता भी शामिल होंगे। वहीं, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी आज पहली बड़ी बैठक कर रही है। पार्टी के जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। इसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी
सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद यह आप की पहली बड़ी मीटिंग है। पार्टी के बड़े नेता की गैर मौजूदगी में होने वाली बैठक में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच राजनीतिक परिदृश्य को समझने की कोशिश की जाएगी। पार्टी सूत्रों ने कहा कि मीटिंग के प्रमुख एजेंडे में पार्टी के लिए भविष्य की रणनीति तैयार करना शामिल है।
28 मार्च तक ईडी की हिरासत में है केजरीवाल
दिल्ली शराब नीति मामले में सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत ने 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने सभी आरोपों का खंडन किया है और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर राजनीतिक मकसद से एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।






















