
पंजाब सहित ट्राईसिट मे एक बार फिर बडी करवट ली मौसम ने
सूबे के कई इलाकों में काले बादलो के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू
मौसम मे फिर आई ठंडक
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब सहित उत्तर भारत के अधिकाशं राज्यो मे होली से पहले एक बार फिर मौसम बदल गया है। राज्य के कई इलाकों में कल रात से बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा कई जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की आशंका जताई है। इस बीच पंजाब में तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
ंइससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन अचानक मौसम ने करवट ले ली है और पारा गिर गया है। गर्मी की बात करें तो पंजाब में पारा 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है और लोग दोपहर में गर्मी से बेहाल होने लगे हैं।
दोपहर में कुछ देर के लिए मैदानी इलाकों में भी पंखों के साथ-साथ ए.सी. भी चलने शुरू हो गए हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए तेज हवाओं के जोर संबंधी येलो अलर्ट जारी किया है।




















