
सैम कर्रन और लियाम लिविंगस्टोन की तूफानी पारियों मे उडा दिल्ली
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने अपने नए होम ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने आखिरी ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 3चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन आखिरी गेंद पर वह रन आउट हो गए। हर्षल के ओवर में अभिषेक ने 25 रन कूटे।
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने की तेज शुरुआत की। पहले ओवर में शिखर और बेयरस्टो ने 17 रन बनाए। शिखर धवन 22 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो 9 रन बनाकर रन आउट हुए। प्रभसिमरन ने 26 रन का योगदान दिया। एक छोर पर खड़े सैम करन ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। लिविंगस्टन ने नाबाद 38 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। कुलदीप को दो विकेट मिले।




















