
दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर व छोटे शुभदीप के साथ तख्त श्री दमदमा साहिब में हुई नतमस्तक
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) आज मूसेवाला फैंस के अच्छी खबर है कि दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर और छोटा शुभदीप सिंह सिद्धू को बठिंडा के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। पिता बलकौर सिंह व मां चरण अपने छोटे शुभदीप के साथ तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के माता पिता. सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर को आज सुबह करीब 9 अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था
वही आज मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने नवजात बच्चे से जुड़े सभी दस्तावेज प्रदेश सरकार को सौंप दिए हैं। बलकौर सिंह के मुताबिक कुछ दिन पहले ही उन्हें सरकार का नोटिस मिला था। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और जानकारी मांगेगी तो वे उसे भी उपलब्ध करवा देंगे।
बताया जा रहा है कि वह कुछ दिन अपने परिवार के साथ बठिंडा में ही रहेंगे लेकिन दोनों के छुट्टी मिलने पर गांव की महिलाओं ने गिद्दा और भंगड़ा डाल कर खुशी मनाई। वहीं मूसेवाला की हवेली में शादी जैसा माहौल है, परिवार वालों ने हवेली और पुराने घर को खूब सजाया हुआ है।
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की मां ने आईवीएफ तकनीक के जरिए बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि 29 मई की शाम को सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इकलौते बेटे की मौत ने हंसती-खेलती मां-बाप की जिंदगी बर्बाद कर दी। वहीं सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई के जन्म से इस परिवार में एक बार फिर खुशियां लौट आई हैं।
यही कारण है कि केंद्र ने रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी एक्ट का हवाला देते हुए इस मामले में डिटेल रिपोर्ट और एक्शन टेकन रिपोर्ट पर जानकारी मांगी है।






















