पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का
किया फैसला
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की पारी शुरू हो चुकी है। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर तथा मिचेल मार्श पारी की शुरुआत करने उतरे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने क फैसला किया है। इसी के साथ दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत की मैदान पर 15 महीने बाद वापसी हो गई है। पंत दिसंबर 2022 में कार दुर्घटना में घायल होने के बाद पिछले साल आईपीएल में नहीं खेल सके थे।
पंजाब के चार विदेशी खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और कैगिसो रबाडा हैं। वहीं, दिल्ली के चार विदेशी खिलाड़ी शाई होप, मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर और ट्रिस्टन स्टब्स हैं।





















