
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को जारी किये दिशा निर्देश
निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए विभाग ने जारी की गाइड लाइन
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) परीक्षाओं का दौर खत्म होते ही अब स्कूलो मे नये सत्र को लेकर अभिभावको की अपने बच्चो के लिए फिर से किताबो, यूनिफार्म को लेकर दौड शुरू हो जायेगी। वही चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने अभिभावकों को निर्देश दिए हैं कि कोई प्राइवेट स्कूल विशेष दुकान से पुस्तक और यूनिफार्म खरीदने का दवाब डालते हैं, तो लिखित में शिकायत दे सकते हैं। प्रबंधक अभिभावकों को स्कूल के व्हाट्सऐप ग्रुप पर विशेष दुकानों का पता बता रहे हैं, जिसमें दुकान का नाम और पता भी प्रकाशित किया गया है। अभिभावकों को उसी दुकान से यूनिफार्म खरीदने के लिए कहा जा रहा है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधकों को यूनिफार्म के सैंपल और रंगों के बारे में भेजना चाहिए ना कि एक दुकान का नाम। जिन दुकानों का नाम स्कूल भेज रहे हैं, वे अन्य दुकानों से महंगे दामों पर सामान बेचते हैं।
३ि९नजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने गाइड लाइन जारी कर रखी हैं। इसके तहत प्राइवेट स्कूल परिसर में पुस्तक और यूनिफार्म आदि नहीं बेच सकते हैं। वहीं, पुस्तक और अन्य सामग्री पर स्कूल का नाम भी अंकित नहीं किया जा सकता। यही नहीं अभिभावक पर विशेष दुकान से पुस्तकें आदि खरीदने का दबाव नहीं बनाया जाएगा। गाइड लाइन की पालना नहीं करने वाले निजी स्कूलों की मान्यता तक निरस्त की जा सकती है।




















