
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पहली बार सामने आई पत्नी
कुछ ही देर मे करेगी प्रैस कॉफ्रैस
CM केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे सीएम भगवंत मान
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच एजेंसी ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने और अदालत द्वारा रिमांड पर भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को पहली बार मीडिया को संबोधित करने जा रही हैं। सुनीता केजरीवाल आज दोपहर डिजिटल माध्यम से प्रेस को संबोधित करेंगी।
वही बात करे अगर पंजाब सीएम मान की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इससे एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।
आम आदमी पार्टी (AAP) के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘मान केजरीवाल के परिवार के सदस्यों से मिलेंगे।’’ इससे पहले आज सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी केजरीवाल के परिजनों से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। शुरू में उन्होंने दावा किया था कि उन्हें मुलाकात की इजाजत नहीं दी गई लेकिन बाद में उन्होंने मुलाकात की।
आपको बता दें कि सुनीता केजरीवाल ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा था, ‘आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदीजी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको क्रश करने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। जय हिन्द।‘






















