
टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई सिद्धू मूसेवाला के भाई की फोटो, खुशी से झूमे फैन्स
चंडीगढ़, 23 मार्च (विश्ववार्ता) टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर दिखाई गई सिद्धू मूसेवाला के भाई की फोटो, खुशी से झूमे फैन्स दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर रविवार को एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी। सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की मां चरण कौर ने 58 साल की उम्र में बठिंडा के निजी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। छोटे सिद्धू को देख फैंस का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अब हाल ही में, टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर सिद्धू मूसेवाला और उनके भाई की तस्वीरें दिखाई गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक प्रशंसक ने टाइम्स स्क्वायर पर सिद्धू और उनके उनके छोटे भाई के लिए एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “सिद्धू मूसेवाला के लिए बड़ा क्षण। उनके पिता और छोटे भाई की तस्वीर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में चमक रही है।” वीडियो में सिद्धू की बचपन की तस्वीर के अलावा बलकौर और शुभदीप की तस्वीर दिखाई गई है। एक तस्वीर में सिद्धू अपने पिता के साथ भी दिख रहे हैं।






















