
केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी
कोर्ट रूम के बाहर नारेबाजी
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्ववार्ता) ईडी द्वारा गिरफ्तार किये गये दिल्ली सीएम केजरीवाल को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी है। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रात ईडी की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले में ईडी आज शुक्रवार को दिल्ली सीएम को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग करेगी।
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कल उनकी गिरफ्तारी के बाद आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया गया।
इसके लिए कोर्ट परिसर के साथ-साथ कोर्ट की तरफ जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। ईडी ने 10 दिन की कस्टडी की मांग रखी है। ईडी ने 28 पेजों का दस्तावेज जज के सामने पेश किया है और इसमें बताया है कि उन्होंने क्यों केजरीवाल को गिरफ्तार किया है और क्यों वह कस्टडी की मांग रख रहे हैं। साथ ही केजरीवाल ने कहा कि उनका जीवन देश को समर्पित है।
कोर्ट रूम के बाहर नारेबाजी हो रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं।






















