अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट ले जा रही ED की टीम, थोड़ी देर में पेशी
केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का प्रदर्शन
केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और अन्य नेता इस गिरफ्तारी के खिलाफ मोहाली में रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. ईडी की टीम कल शाम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी.
शराब घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ऑफिस से राउज एवेन्यू कोर्ट ले जाया जा रहा है. केजरीवाल को लेकर अधिकारी ईडी दफ्तर से बाहर निकल चुके हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट में दोपहर लगभग 2.30 बजे केजरीवाल मामले की सुनवाई होगी.























