
विदेश से फिर आई दुखदाई खबर
रोजी रोटी के लिए गया था नहीं पता था “लाश” बनकर लौटेगा, परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 22 मार्च (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौत सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। अब खबर आ रही है कि सरहदी क्षेत्र के गांव हसनपुर के रहने वाले नौजवान बलजीत सिंह की जर्मन में झगड़े के कारण हुई मौत के करीब 1 महीने बाद आज उसका शव पैतृक गांव पहुंचा। इस मौके पर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार गांव हसनपुर का रहने वाला नौजवान बलजीत सिंह पिलछे साल ही रोजी-रोटी के लिए विदेश गया था । मृतक के भाई ने बताया कि परिवार के बढिय़ा पालन-पौषण के लिए भाई जर्मन के बर्लिन में फूड डिलीवरी का काम करता था। 21 फरवरी को भाई के दोस्तों ने उसकी मौत की जानकारी दी। बताया गया कि घर के बाहर गली में पाकिस्तानी लडक़ों के साथ उसका झगड़ा हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि उक्त लडक़ों ने उसे मार डाला। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। वहीं रोती-बिलखती मां ने लोगों से बेटों को विदेश ना भेजने की अपील की ।




















