
दिल्ली सीएम केजरीवाल की गिर$फतारी को लेकर आज पंजाब नेता व कार्यकर्ता करेगें आज मोहाली मे रोष प्रदर्शन
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता) दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ई.डी. द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, कार्यकर्ता और अन्य नेता इस गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को मोहाली में रोष प्रदर्शन करेंगे। बग्गा ने बताया कि आज पार्टी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज पंजाब के आम आदमी पार्टी के सभी मंत्री, विधायक कार्यकर्ता और अन्य नेता बड़ी संख्या में मोहाली में एकत्रित होकर इस गिरफ्तारी के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए अरविंद केजरीवाल के हक में आवाज बुलंद करेंगे
आम आदमी पार्टी के विधायक चौधरी मदनलाल बग्गा ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सरासर गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी जहां सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाएगी, वहीं इस गिरफ्तारी के खिलाफ हर तरह से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी केवल और केवल सियासी प्रतिशोध है।
। उन्होंने कहा कि पार्टी की आवाज को इस तरह नहीं दबाया जा सकता क्योंकि लोग अच्छी तरह जानते हैं कि कौन आम लोगों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अरविंद केजरीवाल उन नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने गरीबों और दिल्ली के लोगों के लिए काम किया। उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म किया। बीजेपी इस बात को पचा नहीं पाई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह उनको गिरफ्तार करा सकते हैं लेकिन उनके विचारों को नहीं, उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा। उनके द्वारा किया गया यह कृत्य निंदनीय है।




















