कोर्ट से लगे झटके के बाद CM केजरीवाल के घर पहुंची ईडी टीम
गिरफ्तार होंगे केजरीवाल ?
बाहर कार्यकर्ताओं की नारेबाजी, फोन किया जब्त
भाजपा को हमसे डर लगने लगा है यही कारण है कि केजरीवाल को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है-मंत्री सौरव भारद्वाज
चंडीगढ़, 21 मार्च (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास ईडी की टीम पहुंची है। उनके सरकारी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्र बता रहे हैं कि आवास के अंदर अरविंद केजरीवाल के आवास पर ED के दस अधिकारी पहुंचे हैं।
अरविंद केजरीवाल के आवास पर जाने से पहले ईडी ने स्थानीय सिविल लाइंस थाना पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। दस मिनट पहले ईडी की करीब दस के अधिक अधिकारियों की टीम केजरीवाल के घर पहुंची है।सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस भी केजरीवाल के आवास के बाहर पहुंच गई है।























