
सीएम बनने के बाद पहली बार नायब सिंह सैनी आज पहुंच रहे है अंबाला
चंडीगढ़, 19 मार्च (विश्ववार्ता): लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अभी तक हरियाणा सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर असमंजस की स्थिति बनी है। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सीएम पद की शपथ लेने के बाद पहली बार अंबाला पहुंच रहे हैं। वे अंबाला से घरौंडा जाएंगे। जहां पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।
इससे पहले सीएम अंबाला शहर के बलदेव नगर में सुबह सात बजे और छावनी के सैनिक रेस्ट हाउस सुबह साढ़े सात बजे वह कुछ देर के लिए रुकेंगे। जहां पर सीएम का भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे।
गौरतलब है कि सरकार में सीएम के बदलाव के बाद से लगातार असमंजस की स्थिति बनी है कि विज को अब कौन सा विभाग दिया जाएगा। जबकि वे काफी वरिष्ठ हैं और सीएम पद की दौड़ में भी उनका नाम रह चुका है।





















