
पंजाब पुलिस की बडी कार्रवाई
पंजाब के इस जिले मे सीनियर कांस्टेबल के हत्यारे गैंगस्टर राणा को पुलिस ने किया एन्कांउटर में ढेर
चंडीगढ़, 18 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब के मुकेरियां के पास मंसूरपुर में रविवार को पुलिस कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की हत्या करने वाले गैंगस्टर सुखविंदर सिंह उर्फ राणा मंसूरपुरिया को राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुकेरियां के पुराना भंगाला गांव के पास गोली लगी है। पुलिस को पुराना भंगाला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग के पास खेतों में उसकी लोकेशन मिली थी। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची तो गोलीबारी हुई और राणा की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस रविवार से ही उसकी तलाश कर रही थी।
नजायज हथियार पर रेड करने गई थी पुलिस
दरअसल रविवार को पुलिस गैंगस्टर राणा मंसूरपुरिया के खिलाफ अवैध हथियार को लेकर रेड करने पहुंची थी। इस दौरान गैंगस्टर ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक कांस्टेबल अमृतपाल सिंह की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मंसूरपुरिया फरार चल रहा था।





















