बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता)लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा में अब कुछ ही घंटों का वक्त बाकि है। इलेक्शन कमीशन आज दोपहर तीन बजे इसकी घोषणा करने जा रहा है। इसी के साथ देश में आचार संहिता लगने से पहले लोगों का राजनीतिक दलों में शामिल होना जारी है। इसी बीच अब बॉलीवुड की मशहूर सिंगर और भजन गायिका अनुराधा पौडवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुकी है।जानकार बताते हैं कि पार्टी उन्होंने चुनावों के लिए बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है. वे पार्टी की स्टार चुनाव प्रचार हो सकती हैं। अनुराधा पौडवाल हिंदी सिनेमा की चर्चित गायिका हैं। फिल्मी दुनिया के बाद अब भजन गायिकी की दुनिया में उनका डंका बज रहा है. 27 अक्टूबर, 1954 को मुंबई में जन्मीं अनुराधा ने अपने गायन करियर की शुरूआत 1973 में आई अमिताभ बच्चन और जया प्रदा की फिल्म ‘अभिमान’ से की थी. ‘आशिकी’, ‘ दिल है कि मानता नहीं’ और ‘बेटा’ फिल्म के लिए अनुराधा पौडवाल को फिल्मफेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।