
हरियाणा की राजनीति में बड़ी उथल- पुथल के बाद अब एक और बड़ी खबर
नई सरकार बनते ही HSSC के चेयरमैन भोपाल सिंह ने दिया इस्तीफ़ा
हरियाणा सरकार को इस्तीफा सौंपा
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया। भोपाल सिंह खदरी ने हरियाणा सरकार को इस्तीफा सौंपा दिया है। भोपाल सिंह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में बतौर चेयरमैन नियुक्त थे। भोपाल सिंह अतीत में स्वर्गीय सांसद रतनलाल कटारिया के राजनीतिक सचिव रहे हैं।
एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले भोपाल सिंह खदरी ने अपना राजनीतिक सफर गांव के सरपंच से शुरू किया था. सरपंच पद पर रहते हुए ही उन्हें HSSC का सदस्य नियुक्त किया गया था और बाद में उन्हें चेयरमैन के पद पर नियुक्ति किया गया था. हालिया दिनों में ग्रुप C व D की भर्तियों में विवाद को लेकर भोपाल सिंह खदरी काफी सुर्खियों में रहे थे. हरियाणा में हुई कई भर्तियों के मामले पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के दरवाजे पर दस्तक दे रहें हैं. ऐसे में मनोहर लाल के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी विदाई की भी संभावना जताई जा रही थी।























