
चंडीगढ़ में आज नगर निगम की बैठक में हुआ जमकर हंगामा
आप और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) चंडीगढ की राजनीति मे हर दिन सियासत गर्मा रही है हर दिन एक आप पार्टी, कांग्रेस व भाजपा के बीच तनतनी बनी रहती है। आज चंडीगढ़ नगर निगम की सदन की बैठक में विवाद हो गया। भाजपा के पार्षद कंवरजीत सिंह राणा ने हंगामे के बीच मेयर कुलदीप कुमार को रोंदू कह दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
बैठक में जमकर हंगामा हुआ है। 24 घंटे पानी की परियोजना पर पिछले कई साल से काम चल रहा है। मनीमाजरा से यह प्रोजेक्ट लांच होने वाला है। मेयर कुलदीप कुमार बैठक में इस परियोजना पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। सदन में इस परियोजना पर अब तक क्या हुआ और निगम पर कितना बोझ पड़ा है। इसको लेकर चर्चा की जाएगी। पार्षदों ने कहा कि उन्होंने मेयर का अपमान किया है। इसके बाद सभी ने राणा से माफी मांगने की मांग की। मेयर ने कहा कि राणा अपने शब्द को वापस लें लेकिन राणा ने ऐसा करने से मना कर दिया, जिसके बाद मेयर कुलदीप कुमार ने पार्षद कंवरजीत सिंह राणा और मनोज सोनकर को सस्पेंड कर दिया और मार्शल बुलाकर उन्हें सदन से बाहर कर दिया।























