
लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति गलियारे में आप पार्टी ने की हलचल शुरू
आज आप पार्टी कर सकती है दूसरी लिस्ट जारी
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) लोकसभा चुनावो को लेकर देश की सियासत पूरी तरह से गर्मागई है और कल चुनाव आयोग प्रैस कॉफ्रैस करेगा। वही लोकसभा चुनावों को लेकर राजनीति गलियारे में काफी हलचल-सी मची हुई है जिसके मद्देनजर राजनीतिक चेहरों को लेकर मैदान में उतारने की हौड़ शुरू हो गई है। ऐसे में कल पंजाब में आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। वही दूसरी लिस्ट आज आप पार्टी जारी कर सकती है। पहली सूची में आप ने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। बाकी बचे 5 नामों पर भी मुहर लगा दी गई है। वहीं जानकारी सामने आई है कि आज बाकी 5 नामों का भी ऐलान कर दिया जाएगा।
जानकारी मिली है कि इन 5 उम्मीदवारों में से 2 बड़े नेताओं को मैदान में उतारा जा रहा है। लुधियाना की हॉट सीट पर संजीव अरोड़ा को उतारने पर विचार-विमर्श जारी है। होशियारपुर से विधायक रवजोत सिंह व श्री आनंदपुर साहिब सीट पर प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग के नाम को लेकर चर्चा चल रही है।
जिक्रयोग्य है कि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट में अमृतसर से कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल जो अजनाला से विधायक हैं उन्हें उम्मीदवार चुना है। वहीं पंखडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू, फतेहगढ़ साहिब से गुरप्रीत सिंह जी.पी, रीदकोट से करमजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुडियां, संगरूर से गुरुमीत सिंह मीत हेयर व पटियाला से डॉ बलबीर सिंह को उम्मीदवार चुना है।





















