
पंजाब कांग्रेस के पूर्व नवजोत सिंह सिद्धू आज राज्यपाल बनवारी लाल से करेगें मुलाकात
चंडीगढ़, 15 मार्च (विश्ववार्ता) पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान व तेज तर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। पता चला हेै कि आज सिद्धू पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से मिलेंगे। वही पता चला है कि इस दौरान पार्टी के पूर्व तीन प्रधान उनके साथ रहेंगे। इनमें शमशेर सिंह दूलो, महिंदर सिंह केपी व लाल सिंह शामिल है। वह किस मुद्दे को लेकर मुलाकात करने जा रहे हैं। इस बारे में उन्होंने बिल्कुल साफ नहीं किया है। वह मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत जरूर करेंगे।























