
मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी
अभी तक आए रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट 29 सीट पर आगे
चंडीगढ, 4 दिसंबर (विश्ववार्ता): मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। अभी तक आए रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 29 सीट पर आगे चल रही है। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 7 सीटों पर बढ़त मिली।
तेलंगाना में भाजपा भले ही 8 सीटों पर जीतने में सफल हुई है लेकिन पार्टी के लिए अच्छी बात ये है कि पार्टी का राज्य में वोट प्रतिशत बढ़कर दोगुना हो गया है। दरअसल पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को तेलंगाना में 6.98 प्रतिशत वोट मिले थे और इस बार भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 13.9 फीसदी हो गया है।























