
साल के अंतिम महीने दिसंबर में कुल इतने दिन बैक रहेगें बंद
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) 2023 का अंतिम महीना यानि की दिसंबर आज से शुरू हो गया है। अब सबको प्रतीक्षा है तो सिर्फ 2024 की। लेकिन अभी भी साल के आखरी महीने में आरबीआई के दिसंबर 2023 की छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार आने वाले इस महीने में 18 दिन के लिए बैंक बंद रहेंगे। हलांकि इस लिस्ट में साप्ताहिक रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
बता दें कि इन 18 दिनों की छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं आपने ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। जिसके चलते आप अपने बैंकिंग से जुड़े कामों को भी निपटा सकेंगे।
1. 1 दिसंबर (शुक्रवार): राज्य स्थापना दिवस/स्वदेशी आस्था दिवस के कारण अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में बैंक बंद
2. 3 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
3. 4 दिसंबर (सोमवार) : संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व, गोवा में बैंक बंद रहेंगे
4. 9 दिसंबर (शनिवार): दूसरे शनिवार की छुट्टी
5. 10 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
6. 12 दिसंबर (मंगलवार): पो-तोगन नेंगमिंजा संगमा के कारण मेघालय में बैंक बंद
7. 13 दिसंबर (बुधवार): लुसुंग/नामसूंग- सिक्किम में बैंक बंद
8. 14 दिसंबर (गुरुवार): लुसुंग/नामसूंग- सिक्किम में बैंक बंद
9. 17 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
10. 18 दिसंबर (सोमवार): यू सोसो थांम की पुण्यतिथि, मेघालय में बैंक बंद
11. 19 दिसंबर (मंगलवार): गोवा मुक्ति दिवस, गोवा में बैंक बंद
12. 23 दिसंबर (शनिवार): चौथे शनिवार की छुट्टी
13. 24 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी
14. 25 दिसंबर (सोमवार): (क्रिसमस)- सभी राज्यों में बैंक बंद हैं।
15.26 दिसंबर (मंगलवार): क्रिसमस सेलिब्रेशन- मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में बैंक बंद हैं।
16. 27 दिसंबर (बुधवार): क्रिसमस- अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
17. 30 दिसंबर (शनिवार): यू कियांग नांगबाह- मेघालय में बैंक बंद हैं।
18. 31 दिसंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी





















