PM मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा लिया निर्णय
पीएम को बीच में छोड़ना पड़ा था दौरा
चंडीगढ,25 नवंबर (विश्ववार्ता) पिछले साल पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी (ऑपरेशन) गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। पंजाब सरकार ने एक्शन मामले में डीजीपी की ओर दी गई रिपोर्ट के बाद लिया, जिसमें गया कि SP ने PM के दौरे के वक्त ड्यूटी सही ढंग से नहीं निभाई। पंजाब के डीजीपी कार्यालय से ये रिपोर्ट 18 अक्टूबर को शासन को सौंपी गई थी।
गुरविंदर सिंह इस समय बठिंडा में एस.पी. थे, जिन्हें गृह मंत्रालय और न्याय विभाग के सचीव गुरकीरत कृपाल सिंह द्वारा जारी आदेशों पर निलंबित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें हिदायत दी गई है कि इस समय दौरान उनका मुख्य दफ्तर डी.जी.पी दफ्तर चंडीगढ़ होगा। वह मंजूरी लिए बिना अपना हैड क्वाटर नहीं छोड़ सकेंगे। बता दें कि फिरोजपुर में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट में पंजाब के तत्कालीन मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय को दोषी ठहराया है।
पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड़ फिरोजपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाइवे बंद कर दिया। जिसके चलते करीब 20 मिनट तक पीएम मोदी का काफिला फिरोजपुर में प्यारे आणा फ्लाईओवर पर रुका रहा। फ्लाईओवर पर यातायात ठप होने के कारण काफी देर तक रास्ता नहीं खुल पाया और पीएम का काफिला वापस लौट गया।






















