
कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को नही मिली पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से आज भी कोई राहत
अगली सुनवाई अब इस तारिख को
चंडीगढ़, 14 नवंबर (विश्ववार्ता) कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा की मुश्किले कम होने का नाम नही ले रही है पहले दिपावली भी जेल मे मनाने के बाद अब फिर पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से खैहरा को कोई राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने अब मामले की अगली सुनवाई 17 नवंबर कर दी है। आज की सुनवाई के दौरान एडवोकेट जनरल पंजाब और सुखपाल खैरा के वकील में लंबी बहस चली।
सुखपाल खैरा के वकील ने बताया की जिन अकाउंट्स का हवाला देकर उसे ड्रग मनी बताया जा रहा है वह उसके पीए का है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो करोड़ो रूपए है वह 15 साल से उनकी खेती की आमदनी है जिसे हर साल 26 लाख रुपए उन्हें मिलता है। एक खाता है जिसमें उन्हें पंजाब की तरफ से सैलरी दी जाती है एक खाता उनके पीए का है जो नंबर की बात की जा रही है कि बाहर बातचीत की गई है वह भी उनके पीए का नंबर है।हाई कोर्ट ने कहा कि वह सिनॉप्सिस तैयार करें और खैरा के वकील को वीरवार सुबह तक सौंप दें। इसके अगले दिन शुक्रवार को खैरा के वकील चौधरी अपना काउंटर देंगे।
सुखपाल खैरा ने अपनी याचिका में बताया कि 2015 में दर्ज एनडीपीएस के मामले में नियमित जमानत की मांग को लेकर उनकी याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इससे पहले हाईकोर्ट गिरफ्तारी व निचली अदालत द्वारा हिरासत बढ़ाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख चुका है।






















