
इस राज्य मे ईडी ने 20 हजार करोड़ रुपए के कथित घोटाले में की बडी कार्रवाई
आईएएस आफिसर के ऑफिस समेत करीब इतने ठिकानों पर की ताबडतोड छापेमारी
चंडीगढ़, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले जल जीवन मिशन से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपए के कथित घोटाले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने राजधानी जयपुर स्थित पीएचईडी मंत्री महेश जोशी के दफ्तर और आईएएस अफसर सुबोध अग्रवाल के घर पर छापा मारा है। ईडी ने राजस्थान के करीब 24 ठिकानों पर कार्रवाई की है। ईडी की ये कार्रवाई जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में हो रही है। ईडी की छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हडक़ंप मच गया है।
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की इस कार्रवाई ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। इस छापेमारी पर सीएम गहलोत का कहना है कि क्या इतने बड़े मुल्क में आर्थिक अपराध नहीं हो रहे हैं? ईडी का ध्यान सिर्फ़ राजनेताओ पर जा रहा है। हमारे अध्यक्ष डोटासरा व मेरे पुत्र के पास कुछ नहीं मिला ईडी को, सरकार गिराने के लिए श्वष्ठ का उपयोग करना ग़लत है। चुनाव जीतने के लिए श्वष्ठ सीबीआई के ज़रिए घिनौनी राजनीति हो रही है।























