
राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते सभी प्राइमरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिन के लिए बंद
दिल्ली CM केजरीवाल ने ट्वीट कर दी जानकरी
चंडीगढ़, 3 नवंबर (विश्ववार्ता) दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिन के लिए बंद किए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकरी दी । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह जानकारी दी और कहा कि बढ़ते वायु प्रदूषण के स्तर के कारण दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक विद्यालय अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे।
केंद्र सरकार की वायु प्रदूषण नियंत्रण योजना जीआरएपी सर्दी के मौसम के दौरान दिल्ली-एनसीआर में लागू की जाती है. शाम पांच बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 402 रहा. दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा से संबंधित बैठक में, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने कहा कि प्रतिकूल मौसम और जलवायु परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर अभी और बढ़ने की आशंका है.























