
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर, रिटायर्ड अफसर ने पत्नी का गला काटकर की हत्या
इलाके में फैली सनसनी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) लुधियाना के गुरदेव नगर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कत्ल करने वाला व्यक्ति रिटायर जिला अटॉर्नी अधिकारी है। आरोपी बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या के बाद इसके बारे में पटियाला में रह रहे अपने बेटे को खुद सूचना दी। मनजीत कौर हमले से बुरी तरह से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने के बाद बेटा तत्काल घर पहुंचा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद बुजुर्ग महिला मनजीत कौर (80) का शव कब्जे में लेकर आरोपी हरचरण सिंह (85) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक एक 85 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड अटॉर्नी हरचरण सिंह ने अपनी पत्नी को दातर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। उक्त दंपत्ति थाना डिवीजन नं. 5 के अधीन आते इलाका गुरदेव नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। हरचरण सिंह, जोकि डिप्रेशन का शिकार है, ने दातर से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।























