
बडी खबर: पंजाब मे एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बडी मुठभेड़
गैंगस्टर व डीएसपी को लगी गोली
चंडीगढ़, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर मोहाली जिले के जीरकपुर से सामने आ रही है। चंडीगढ़ के पास जीरकपुर एरिया में मोहाली पुलिस और गैंगस्टरों के बीच आज दोपहर को बडी मुठभेड़ हो गई है।। इस दौरान 1 गैंगस्टर और डी.एस.पी.को गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
बताया जा रहा है कि बलटाना स्थित एक नामी होटल में 3 गैंगस्टर छीपे हुए थे, जहां शक के चलते पुलिस ने छापा मारा तो गैंगस्टरों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिस दौरान 1 गैंगस्टर और डी.एस.पी. चपेट में आ गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर होटल को सील कर दिया है।























