

पंजाब मे महाडिबेट से पहले सीएम मान के मीडिया सलाहकार ने सुनील जाखड को टवीट कर दिखाया आईना
पढिये ट्वीट मे क्या लिखा
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) कल एक नवंबर को पंजाब मे महाडिबेट होने जा रही है जिससे पहले पंजाब की राजनीति पूरी तरह से गर्मागई है और इसी पंजाब सीएम भगवंत मान के मीडिया सलाहकार बलजीत पन्नू ने पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड को घेरते हुए बडा टवीट किया है।
जिसमे उन्होने लिखा कि जाखड साहब प्रैस कॉफ्रैस च तुसी पंजाब दे असल मुद्दे भुल ही गये? कोई गल नही तूहानू डिबेट विच 30 मिनट कांग्रेस वल्लों अते 15 मिनट भाजपा वल्लों बोलण लई दीते जाणगें क्योकि तुसी दोहां वल्लों बोलणा है, सीएम मान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि 1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली डिबेट का नाम ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ होगा. दोपहर 12 बजे पंजाब की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां, जो अब तक सत्ता में रही हैं, अपना पक्ष रखेंगी. हर पार्टी को 30 मिनट का समय मिलेगा. पंजाबियों को डिबेट में पहुंचने के लिए खुला निमंत्रण है, पंजाब मांगे जवाब।
दरअसल, सीएम मान ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा था, “बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनिल जाखड़, अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस के राजा वडिंग-प्रताप बाजवा को मेरा खुला निमंत्रण है कि रोज-रोज की किच-किच के बजाय एक बार आएं और पंजाबियों के साथ ही मीडिया के सामने बैठकर पंजाब को अब तक किसने कैसे लूटा, भाई-भतीजे, साले-जीजे, मित्र-मुलाहजे, टोल-प्लाजे, जवानी-किसानी, व्यापार-दुकानदार, गुरुओं की बाणी, नहरों का पानी. सभी मुद्दों पर लाइव बहस करें।
सीएम मान ने आगे कहा था, “आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह जबानी बोलूंगा.1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ वाला दिन ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा. मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते.” सीएम मान के इस पोस्ट के बाद बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने सीएम मान पर जमकर निशाना साधा था।























