
गाजा पट्टी में इस्राइल के हमलो के बीच चीन ने ऑनलाइन नक्शे से इस्राइल देश का नाम हटाया
- दोनों पक्षों के 9000 से ज्यादा लोगों की मौत
- स्वतंत्रता का यह दूसरा युद्ध : बेंजामिन नेतन्याह
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) गाजा पट्टी में इस्राइल के हमले तेज हो रहे हैं और इस बीच चीन ने अपने ऑनलाइन नक्शे से इस्राइल देश का नाम ही हटा दिया है। मीडिया रिपोट्र्स में ऐसा दावा किया गया है। रिपोट्र्स के अनुसार, चीन की कंपनियों बाइडु और अलीबाब के ऑनलाइन नक्शों से इस्राइल का नाम गायब है। बाइडु के नक्शे में इस्राइल और फलस्तीन की सीमाओं को दिखाया गया है लेकिन नक्शे से दोनों का नाम नदारद है।
जैसे ही इजराइल-हमास युद्ध तेज हुआ, चीन ने कथित तौर पर इजराइल को अपने ऑनलाइन मानचित्रों से हटा दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ओn पहली बार खबर आई कि Baidu और अलीबाबा जैसी शीर्ष चीनी कंपनियां अब इज़राइल का नाम नहीं लेतीं। रिपोर्ट के अनुसार, Baidu पर डिजिटल मानचित्र इज़राइल और फिलिस्तीनी क्षेत्रों के बीच सीमांकन दिखाते हैं लेकिन नाम से देश की पहचान नहीं करते हैं।
गौरतलब है कि हमास ने सात अक्टूबर को इजरायल के कई शहरों में कई हजार रॉकेट दागे थे और उसके बाद से दोनों पक्षों में युद्ध जारी हैं। हमलों में अब तक दोनों पक्षों के 9000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 27 अक्टूबर देर रात हुई इजराइली बमबारी से गाजा के इलाके में कम्यूनिकेशन टूट गया जिसके बाद से यहां इंटरनेट बंद हो चुका है। करीब 23 लाख लोग दुनिया से कट चुके हैं।
इस्राइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा, हम गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ हवा, जमीन और समुद्र के रास्ते युद्ध के अगले चरण की ओर बढ़ रहे हैं। आतंकी समूह की सुरंगों को निशाना बनाया जा रहा है। इस्राइल एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है, जिसे न तो उसने शुरू किया और न ही चाह रहा था। हगारी ने कहा, हमारी लड़ाई हमास से है, गाजा के लोगों से नहीं। उन्होंने लोगों से फिर दक्षिण क्षेत्र में जाने की अपील की।





















