
प्लाट खरीद मामले में पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल विजिलेंस के समक्ष हुए पेश
विजिलेंस दफ्तर मे सवाल और जवाब का सिलसिला जारी
विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है पूर्व वित्तमंत्री पर
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि प्लाट खरीद मामले में पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा के समक्ष पेश हो गये है और बादल व उनके साथ उनके वकील एडवोकेट सुखदीप सिंह भी पहुंचे है वही जानकार सूत्रो से खबर है कि विजिलेंस टीम और मनप्रीत बादल के बीच सवाल व जबाव का सिलसिला शुरू हो गया है।
यहां बताना होगा कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने बीती 24 सितंबर को मनप्रीत बादल समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोप लगाया गया था वित्तमंत्री रहते हुए मनप्रीत बादल ने साल 2021 में अपने प्रभाव से शहर के पाश इलाके माडल टाउन फेस वन में 1560 गज के दो प्लाट खरीदे थे। विजिलेंस जांच के मुताबिक इन प्लाटों को खरीदते वक्त पूर्व वित्तमंत्री ने पंजाब सरकार के खजाने पर 65 लाख रुपये की चपत लगाई थी। गौरतलब है कि विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा ने पूर्व वित्तमंत्री और भाजपा नेता मनप्रीत बादल को दूसरी बार समन जारी किया और उन्हें 31 अक्तूबर को विजिलेंस ब्यूरो रेंज बठिंडा कार्यालय में पेश होने के आदेश दिए है। इससे पहले मनप्रीत बादल को 23 अक्तूबर को पेश होने के लिए समन विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से जारी किया गया था, लेकिन पीठ में दर्द होने का हवाला देकर वह पेश नहीं हुए थे।
वहीं पीजीआई चंडीगढ़ की तरफ से एक सप्ताह तक बैड रेस्ट करने का सार्टिफिकेट अपने एडवोकेट और ईमेल के जरिए विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवाया था। इसके साथ ही मनप्रीत बादल ने हाईकोर्ट के आदेशों पर अपना पासपोर्ट भी विजिलेंस ब्यूरो को जमा करवा दिया था। मनप्रीत बादल के वकील ने विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों से अपील की थी कि वह चंडीगढ़ स्थित उनकी रिहायश पर जाकर पूछताछ कर सकते है। गौरतलब है कि बीती 16 अक्तूबर को हाईकोर्ट ने मनप्रीत बादल को अग्रमित जमानत मिल गई है, लेकिन इस मामले में कई अहम तथ्य सामने आए हैं, जिसके बारे में मनप्रीत बादल से पूछताछ की जानी अति जरूरी है, इसलिए विजिलेंस ब्यूरो ने दोबारा से उन्हें जांच में शामिल होने के लिए 31 अक्तूबर को पेश होने के लिए कहा था।






















