
पंजाब में नामी गैंगस्टर व पुलिस के बीच चली बडी मुठभेड
CIA स्टाफ व पुलिस की मुस्तैदी से दो गैंगस्टरो को दबोचा
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब मे जब से सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तभी से पुलिस द्वारा चोर ,लुटेरों , आतंकीयों और गैंगस्टरों के बडे अभियान चलाये जा रहे है जिसके अंतर्गत खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत CIA स्टाफ फिरोजपुर की पुलिस को एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार के नेतृत्व में एक बड़ी सफलता मिली है और सीआईए स्टाफ फिरोजपुर के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरप्रीत सिंह और उनकी पुलिस पार्टी तथा 2 गैंगस्टरों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक गैंगस्टर पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है जबकि दूसरे गैंगस्टर को भी पुलिस ने पीछा करते हुए काबू कर लिया है ।
। सीआईए फिरोजपुर की पुलिस को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी तो पुलिस ने सारे एरिया में नाकाबंदी कर दी । जब पुलिस ने इन दोनों को कार रोकने का इशारा किया तो इन गैंगस्टरो ने पुलिस पार्टी पर मार देने की नीयत से कार चढ़ाने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी द्वारा भी अपने बचाव के लिए इन गैंगस्टरो पर गोली चलाई गई।
कऱीब 10 मिंट तक पुलिस पार्टी और गैंगस्टरों के बीच फायरिंग चलती रही और जब गैंगस्टर सुभाष और उसके साथी सेवक ने फायरिंग करते हुए वहां से भागने की कोशिश की तो पुलिस पार्टी ने इसका पीछा किया और सुभाष को गोली लगने से वह घायल हो गया और उसके दुसरे साथी सेवक को पुलिस ने पीछा करते हुए काबू कर लिया। पुलिस घायल हुए गैंगस्टर को उपचार के लिए सिवल आप्ताल में लेकर आई है ,जहां उसका इलाज किया जा रहा है।मौके पर पहुंचे एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया की पुलिस पार्टी और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हुई है जिसमें एक खतरनाक गैंगस्टर घायल हुआ है और दूसरे को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।





















