
इस वक्त की बडी खबर
आप विधायक के घर व दफ्तर पर ईडी ने की बडी छापेमारी, वरिष्ठ अकाली नेता का बडा बयान आया सामने
पंजाब भर के एक साथ कुल इतने स्थानों पर ईडी की एक साथ बडी दबिश
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि अक्षय छाबड़ा ड्रग मामले में पंजाब भर में आज एक साथ ईडी ने बडी कार्रवाई करते हुए कुल 25 स्थानों पर एक साथ दबिश की। बताया जा रहा है कि लुधियाना के कटेहरा नौरिया नज़दीक दाल बाजार में ई.डी. द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि मोहाली में जेएलपीएल पर भी ई.डी. द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
वही मोहाली से आप विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर पर सुबह करीब आठ बजे ईडी की टीम ने दबिश दी। टीम सुबह से ही उनके दफ्तर और घर पर दस्तावेज खंगाल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शराब घोटाला मामले में यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली और पंजाब के शराब घोटालों के सिलसिले में आप विधायक कुलवंत सिंह के घर पर ई.डी. ने छापेमारी की है।
मजीठिया ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब करने के बाद अब ई. डी. ने इस शराब घोटाले का लिंक पंजाब से जोडऩे पर काम शुरू कर दिया है। मजीठिया ने कहा कि पंजाब एक्साइज घोटाले में 500 करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरपाल चीमा दोषी हैं।
जानकारी के लिए बतां दे कि ड्रग्स स्मगलिंग से कमाए पैसों से चल रहे शराब के 66 ठेकों को सीज़ किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि अक्षय छाबड़ा ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट से अर्जित लुधियाना में शराब के ठेकों में करोड़ों की ड्रग मनी निवेश की है।
























