
दिल्ली शराब घोटाले में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा नोटिस
इस तारिख को पूछताछ के लिए बुलाया
चंडीगढ़, 31 अक्तूबर (विश्ववार्ता) दिल्ली शराब घोटाले में ईडी ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजकर दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने कल पूर्व डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया था। दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी।
ईडी ने मामले में दाखिल अपनी चार्जशीट में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है और कहा है कि आरोपी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने और लागू करने के संबंध में आम आदमी पार्टी (आप) नेता के संपर्क में थे। बाद में यह आबकारी नीति रद्द कर दी गई थी। इससे पहले सीबीआई अप्रैल महीने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुला चुकी है। अब तक ्र्रक्क के तीन नेता जेल जा चुके हैं। मनीष सिसोदिया, सजंय सिंह जेल में हैं, जबकि सत्येंद्र जैन जमानत पर बाहर चल रहे हैं।























