
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर से मची चीख पुकार
हादसे में लोगों की मौत से मचा हडकंप, बचाव व राहत कार्य जारी
पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): बडी खबर सामने आ रही है कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में दो ट्रेनों की टक्कर हो गई है। हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि हावड़ा-चेन्नई रूट पर विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-रायगढ़ा पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में तीन कोच क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बचाव अभियान जारी है। सहायता और एम्बुलेंस के लिए स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।वही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतक के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है।





















