
पंजाब कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की हुई सगाई
जानिये किसके साथ और कब बंध रहे शादी के बंधन मे
चंडीगढ़, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की 7 नवंबर को होगी शादी के बंधन मे बंधने जा रहे है। मंत्री गुरमीत सिंह हेयर और मेरठ की डॉ. गुरवीन कौर के साथ सगाई समारोह में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई समारोह में आज कई दिग्गज नेता और मंत्री शामिल हुए।
डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह हेयर पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बने। अब वह भगवंत मान सरकार में खेल मंत्री हैं।
डॉ. गुरवीन कौर के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। वह हाल में चीन में संपन्न हुए एशियाई खेलों में भारतीय दल के चीफ डी मिशन भी थे। वह कुश्ती फैडरेशन की एडहॉक कमेटी के अध्यक्ष भी हैं।





















