
विदेशों मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला नही थमता हुआ
एक और पंजाबी युवक की विदेश मे मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर (विश्ववार्ता): विदेशों मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है हर दिन किसी ने किसी मां के बेटे की खबरों की हैडलाईन पढते ही दिल की धडक़ने तेज होना शुरू हो जाता है। इसी बीच फिर दुखदाई खबर पंजाब के बरनाला जिले के गांव ठीकरीवाला के रहने वाले समाज सेवी गुरशरण सिंह टल्लेवालिया के भतीजे अमनिंदर सिंह रिंकू (34) की कनाड़ा के कैलगरी शहर में दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई है।
मृतक अमनिंदर सिंह के पिता पूर्व फौजी सतिंदर सिंह, मामा गुरशरण सिंह और मासी महिंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में शादी के बाद वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए कनाडा गया था पर उसकी अचानक मौत की खबर सुन कर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक अमनिंदर सिंह अपने पीछे माता-पिता और एक बहन व भाई छोड़ गया है।





















